September 10, 2026 05:56:00
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर ड्यूटी जा रहे आर्मी जवान फंसे:इंडिगो फ्लाइट लेट होने से एक्टर सोनू सूद भी परेशान

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर ड्यूटी जा रहे आर्मी जवान फंसे:इंडिगो फ्लाइट लेट होने से एक्टर सोनू सूद भी परेशान, टैक्सी डिमांड बढ़ने से कीमतें तीन गुणा

Dec6,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो में चल रहे संकट का असर पंजाब के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है। चंडीगढ़ और अमृतसर में आज भी कई फ्लाइट्स लेट हैं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कई आर्मी जवान ड्यूटी जाने को परेशान हैं। वहीं, एक महिला 4 दिन से अपने छोटे बच्चे के साथ फंसी हुई है। कल्पना नाम की इस यात्री ने बताया कि उसे चंडीगढ़ से कोयम्बटूर जाना था, लेकिन कभी फ्लाइट कैंसिल, कभी लेट होने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि इंडिगो स्टाफ ने आगे कनेक्टिंग न होने का कारण बताया है। उधर, फ्लाइट कैंसिल होने पर टैक्सी की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। मांग बढ़ने से टैक्सी बुकिंग की कीमतों में भी बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है। कीमतें तीन गुणा तक हो गई हैं। इसको लेकर मोगा के रहने वाले एक्टर सोनू सूद ने वीडियो भी जारी किया। उन्होंने कहा कि मेरा खुद का परिवार इस मुश्किल में 4 घंटे फंसा रहा। लेकिन हम इन सब के लिए ग्राउंड स्टाफ को दोषी नहीं ठहरा सकते। उन्होंने कहा कि ये समय मुश्किल जरूर है, लेकिन लोगों को उनसे प्यार से ही बात करनी चाहिए। उधर, चंडीगढ़ से एक यात्री परमजीत कौर ने बताया कि उनकी फ्लाइट आज दोपहर 12.45 की थी, जिसे अब 3.30 पर शेड्यूल कर दिया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें मुंबई किसी जरूरी काम से जाना था, लेकिन आज भी फ्लाइट्स देरी से चल रही है। वहीं, नेशनल गेम्स के लिए विशाखापट्टनम जाने को तैयार रोलर स्केटिंग टीम भी परेशान हो रही है। फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री पूरे रात एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे। उन्होंने कहा कि न खाने-पीने की व्यवस्था मिली और न ही रहने की। यात्रियों का कहना है कि पहुंचते ही पता चला फ्लाइट कैंसिल है, जबकि पहले कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई थी।

Army-Personnel-Stranded-At-Chandigarh-Airport-While-On-Duty-Actor-Sonu-Sood-Upset-Over-Indigo-Flight-Delays-Taxi-Prices-Triple-Due-To-Increased-Demand



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं