लुधियाना। लुधियाना के फव्वारा चौक स्थित बसंत रेस्त्रां में देर रात के समय चोरों द्वारा चोरी की वारदात की गई। चोपों ने रेस्त्रां से 2.50 लाख कैश और पांच मोबाइल चोरी कर लिए। अगली सुबह जब होटल स्टाफ आया तो वारदात का पता चला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरी की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। रेस्त्रां मालिक चरणजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक अज्ञात युवक छत के रास्ते अंदर घुसा और मेन काउंटर का लॉक तोड़कर कैश व मोबाइल चोरी कर लिया। घटना शनिवार तड़के करीब 4 बजे की है। चरणजीत सिंह के अनुसार, जब सुबह कर्मचारियों ने दुकान खोली तो काउंटर टूटा हुआ मिला। रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि यह इलाका भीड़भाड़ वाला होने के बावजूद तड़के के समय आमतौर पर सुनसान रहता है, जिसका फायदा उठाकर आरोपी छत से अंदर घुसा। हांलाकि की वो छत तक कैसे पहुंचा ये जांच जारी है।
Theft-At-Basant-Restaurant-In-Ludhiana-Thieves-Steal-Rs-2-50-Lakh-Cash-And-5-Mobile-Phones