September 10, 2026 00:03:05
ब्रेकिंग न्यूज – लाडोवाल बाइपास पर भयानक सड़क हादसा, डिवाइडर से टकरा पलटियां खाती गई कार, तीन युवकों

ब्रेकिंग न्यूज – लाडोवाल बाइपास पर भयानक सड़क हादसा, डिवाइडर से टकरा पलटियां खाती गई कार, तीन युवकों व दो नाबालिगों की मौत

Dec8,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में साउथ सिटी की तरफ से लाडोवाल जा रही एक वरना कार डिवाइडर से टकराकर अचानक असंतुलित होकर पल्ट गई। जिस कारण कार में सवार तीन युवकों और दो नाबालिग लड़कियों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मृतकों की बॉडी के कई टुकड़े हो गए। देर रात 1 बजे 2 एम्बुलेंस में शवों को सिविल अस्पताल लाया गया। मृतकों की पहचान सिमरन उर्फ सिम्मू निवासी अजीत नगर, सतपाल सिंह सूखा व वीरू निवासी कोठे खंजूरा (जगराओं) के रूप में हुई है। लड़कियों में एक मोगा और एक तलवंडी साबो (बठिंडा) की बताई जा रही है। तीनों युवक घर से शॉपिंग करने की बात कहकर निकले थे। थाना लाडोवाल की पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, हादसे में जिन 2 लड़कियों की मौत हुई है अभी उनके बारे में पुलिस को सही जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि लड़कों के परिजनों को भी लड़कियों के बारे में पता नहीं है।

Breaking-News-Horrific-Road-Accident-On-Ladowal-Bypass-Car-Hits-Divider-And-Overturns-Three-Youths-And-Two-Minors-Killed

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026