September 11, 2026 01:10:48
328 स्वरूपों की बेअदबी: अमृतसर में 16 लोगों पर Fir, एसजीपीसी के पूर्व चीफ सेक्रेटरी और मौजूदा अधिकार

328 स्वरूपों की बेअदबी: अमृतसर में 16 लोगों पर Fir, एसजीपीसी के पूर्व चीफ सेक्रेटरी और मौजूदा अधिकारी भी आरोपी

Dec8,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास हेरिटेज स्ट्रीट पर 328 पावन स्वरूपों के गुम होने के मामले में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कुलतार सिंह संधवां शुक्रवार को मौके पर एफआईआर की प्रतिलिपि लेकर पहुंचे। यह एफआईआर एसजीपीसी के सदस्यों के खिलाफ दर्ज की गई है। उधर, इसको लेकर एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर धामी ने सरकार को सिख संस्थाओं में दखलअंदाजी न करने की चेतावनी दी। उनका कहना है कि जिसकी जांच हो गई है, उन मुद्दों को अब क्यों उछाला जा रहा है। संधवां ने बताया कि कोतवाली थाना अमृतसर में संगत की शिकायतों और लंबे समय से चल रहे विवाद के बाद पूर्व चीफ सेक्रेटरी रूप सिंह सहित कुल 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दरबार साहिब पूरी दुनिया के लिए शांति, भाईचारे, सत्य और न्याय का प्रतीक है, और ऐसे पवित्र स्थल की स्वच्छता और प्रबंधन अत्यंत महत्वपूर्ण है। डिप्टी स्पीकर ने स्वीकार किया कि पिछले समय में धरनों और विवादों के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ी, लेकिन अब सरकार ने शिकायतें सुनकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि हर मुद्दे का समाधान बातचीत और आपसी सहमति से संभव है, और शहरवासियों से शांति व सहयोग बनाए रखने की अपील की।

सिख संस्थाओं में सरकार कर रही दखलअंदाजी: एसजीपीसी अध्यक्ष

इस बीच, एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने इस मामले में पंजाब सरकार की भूमिका को सिख संस्थाओं में "खुली दखलअंदाज़ी" बताया। उन्होंने कहा कि यह एसजीपीसी का प्रशासनिक विषय है और श्री अकाल तख्त साहिब इसकी जांच पहले ही कर चुका है। धामी के अनुसार, जांच रिपोर्ट में यह बेअदबी का नहीं, बल्कि कुछ कर्मचारियों द्वारा की गई वित्तीय हेराफेरी का मामला पाया गया था, जिस पर विभागीय कार्रवाई भी पूरी हो चुकी है। धामी ने कहा कि सरकार सिख संस्थाओं को अपनी मर्जी से चलाने का सपना छोड़ दे। सिख कौम अपनी परंपराओं और संस्थाओं की रक्षा करना जानती है। उन्होंने 1999 की पुस्तक विवाद को फिर उछालने को भी राजनीतिक हरकत बताया। SGPC प्रमुख ने चेतावनी दी कि सिख मामलों में दखल तुरंत बंद किया जाए, अन्यथा इसके परिणामों की जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी।

Desecration-Of-328-Forms-Fir-Against-16-People-In-Amritsar-Former-Sgpc-Chief-Secretary-And-Current-Official-Also-Accused



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं