September 11, 2026 06:16:29
पंजाब में जिस लड़की के मर्डर के आरोप में बाप जेल में, वह  निकली जिंदा, बोली - जिंदा हूं; पिता को छोड़

पंजाब में जिस लड़की के मर्डर के आरोप में बाप जेल में, वह निकली जिंदा, बोली - जिंदा हूं; पिता को छोड़ दें

Dec8,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के फिरोजपुर में 68 दिन पहले जिस पिता ने अपनी बेटी को हाथ बांधकर नहर में फेंका था, वही बेटी अब जिंदा लौटकर उसे बचाने की गुहार लगा रही है। जिस बेटी का वीडियो वायरल हुआ था, जिसे पुलिस लगातार ढूंढ रही थी, वह अचानक मीडिया के सामने आ गई। उसने बताया कि वह कैसे बची और क्यों अपने ही पिता को जेल से छुड़वाना चाहती है। दरअसल, बेटी को नहर में फेंकने के बाद पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया था। तब से वह जेल में है। बेटी ने कहा कि पिता जेल में हैं, ऐसे में घर में मौजूद बहनों को कौन देखेगा। पिता को जेल से बाहर निकालने के लिए मैं कोर्ट में जाऊंगी। इस मामले में अब आरोपी पिता को जमानत पर रिहा करने पर कोर्ट विचार कर सकती है।

धक्का देते ही बह डूब गई, अंदर पानी में चुनरी से हाथ खुले

लड़की ने बताया कि जैसे ही उसके पिता ने उसे नहर में धक्का दिया तो वह डूब गई। उसने बचने के लिए पैर चलाए। जैसे ही वह ऊपर आई तो उसे सांस लेने का वक्त मिला। इसके बाद वह फिर डूब गई। हाथ खोलने की कोशिश की जिससे एक हाथ चुन्नी से खुल गया। इस बीच उसका सिर नहर के अंदर एक सरिए से टकरा गया। इस पर उसने जोर से सरिया पकड़ लिया। लड़की ने बताया कि सरिया पकड़ने के बाद भी वह घबराई हुई थी। उसे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं। रात का टाइम था। नहर से कैसे बाहर निकला जाए। वह आधे घंटे तक नहर से बाहर निकलने के लिए संघर्ष करती रही। किसी तरह से वह सरिए पर पैर टिकाने में कामयाब हो गई। इसके बाद नहर से बाहर निकल पाई।

बाहर निकलकर गीले कपड़ों में आधा किलोमीटर तक चली

लड़की ने बताया की गीले कपड़ों में वह नहर की पटरी के किनारे-किनारे चलती रही और आधा किलोमीटर दूर सड़क पर किसी स्कूटी वाली महिला से लिफ्ट दी। उसके कपड़े गीले थे और ठंड लग रही थी। इससे उसने महिला से उसकी शाल मांगी और उसे ओढ़कर ठंड से बची। महिला के फोन से ही उसने अपने जानकार को फोन मिलाया। नहर से जिंदा बची लड़की ने आरोप लगाया कि धक्का देने में उसके पिता का नहीं बल्कि मां का हाथ ज्यादा था। पिता का डॉक्टर के पास इलाज चल रहा था। पिता ने शराब पी रखी थी और दवा भी खाई थी। इससे वह नशे में था। मां ने पिता को मेरे खिलाफ उकसाया। जिससे पिता ने गुस्से में आकर मुझे धक्का दे दिया। मगर जब मैंने होश में आने पर वीडियो देखा तो पता चला कि वहां पर मां मेरे लिए रो रही है, लेकिन ये सच्चाई नहीं है।

In-Punjab-A-Girl-Whose-Father-Is-In-Jail-For-Murder-Has-Been-Found-Alive-Saying-I-Am-Alive-Please-Release-My-Father



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं