लुधियाना। लुधियाना में आरके रोड पर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया-सी की टेक्सटाइल कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक पेपर और कॉटन-गत्ता बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी यूनिट को अपनी लपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुँचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान करीब 20 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 8:30 बजे फोन आया कि फैक्ट्री में आग लगी है। वे तुरंत मौके पर पहुँचे, लेकिन तब तक आग इतनी फैल चुकी थी कि अंदर जाना मुश्किल हो गया।मालिक ने कहा अभी तक नुकसान का अंदाज़ा नहीं लगा है और यह भी साफ नहीं है कि आग कैसे लगी।
A-Massive-Fire-Broke-Out-At-A-Paper-Factory-In-Ludhiana-Causing-Damage-Worth-Lakhs-20-Fire-Engines-Brought-It-Under-Control