September 11, 2026 02:48:16
ब्रेकिंग न्यूज - पंजाब के कोर्ट कॉम्लैक्स में गैंगवार, पेशी भुगतने आए बदमाश का मर्डर, पार्किंग में त

ब्रेकिंग न्यूज - पंजाब के कोर्ट कॉम्लैक्स में गैंगवार, पेशी भुगतने आए बदमाश का मर्डर, पार्किंग में ताबड़तोड़ गोलियां मारीं

Dec11,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के अबोहर स्थित तहसील कोर्ट परिसर में पेशी पर आए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोलीबारी के बाद पूरे तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। युवक जैसे ही पेशी के बाद पार्किंग में जाकर कार में बैठने लगा, उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा कि आकाश उर्फ गोलू पंडित अपने साथियों सोनू व एक अन्य व्यक्ति के साथ आर्म्स एक्ट में पेशी भुगतने के लिए आया था। जैसे ही वह कचहरी में पहुंचा और पार्किंग में आया तो पहले से तैयार हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। पुलिस के मुताबिक यह हत्या 2 गैंगों की दुश्मनी की वजह से हुई है। एसएसपी ने कहा कि सफेद रंग की कार में 3 हमलावर आए थे। गोलू पंडित घायल हुआ था, अस्पताल में उसकी मौत हो गई है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस की टीमें हमलावरों के पीछे लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि 6 राउंड फायरिंग हुई है। हमलावर 3 थे लेकिन फायरिंग एक ही हमलावर ने की।


गग्गी लाहोरिया ने पुरानी रंजिश में मारा

गोलू के साथ मौजूद सोनू ने बताया कि यह हमला गग्गी लाहोरिया और उसके साथियों ने किया है। सोनू के अनुसार, हमलावरों की गोलू पंडित से पुरानी रंजिश चल रही थी। उन्होंने गोलू पंडित पर करीब 5 से 6 फायर किए, जिनमें से तीन गोलियां उसके शरीर पर लगने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जिले के एसएसपी गुरमीत सिंह, एसपीडी, सिटी वन और सिटी टू के प्रभारी मनिंदर सिंह और रविंद्र सिंह भीठी तुरंत अस्पताल पहुंचे। अस्पताल परिसर देखते ही देखते छावनी में तब्दील हो गया। एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। फायरिंग के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद वकील पुलिस पर भड़क गए और उन्होंने सुरक्षा पर सवाल उठाए। वकीलों ने कहा कि सैकड़ों लोग कोर्ट में पेशी भुगते आते हैं, जो खुद से सेफ नहीं हैं। SSP ने माना कि मामला सीधा गैंगवार से जुड़ा हुआ है क्योंकि मृतक पर भी कई मामले दर्ज हैं। मृतक गोलू पंड़ित जोहड़ी मंदिर के पुजारी अवनीश पंड़ित का बेटा था। जो पिछले दिनों ही जेल से जमानत पर छूट कर आया था।

Breaking-News-Gang-War-Breaks-Out-In-Punjab-Court-Complex-Criminal-Who-Arrived-To-Appear-In-Court-Is-Murdered-And-Shot-In-The-Parking-Lot



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं