September 11, 2026 02:48:14
पंजाब कांग्रेस में घमासान, रंधावा-सिद्धू कोर्ट में होंगे आमने-सामने, सुखजिंदर बोले- कोर्ट में बात कर

पंजाब कांग्रेस में घमासान, रंधावा-सिद्धू कोर्ट में होंगे आमने-सामने, सुखजिंदर बोले- कोर्ट में बात करेंगे, अब मेरी अणख का सवाल

Dec11,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। नवजोत कौर सिद्धू ने 500 करोड़ रुपए में सीएम की कुर्सी वाले बयान के बाद घमासान मची है। नवजोत कौर सिद्धू उसके बाद भी लगातार कांग्रेस नेताओं पर संगीन आरोप लगाती रही। उसमें उन्होंने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा पर भी कई आरोप लगाए जिस पर रंधावा ने उन्हें कानूनी नोटिस तक भेज दिया। जानकारी के मुताबिक नवजोत कौर सिद्धू ने रंधावा के नोटिस का जवाब भेज दिया है पर रंधावा उस जवाब से संतुष्ट नहीं हैं। रंधावा ने साफ कर दिया कि नवजोत कौर सिद्धू से अब तो कोर्ट में ही बात होगी। माफी का कोई सवाल नहीं है। यह ताे अब सुखजिंदर रंधावा की पग और अणख का सवाल है। रंधावा के इस बयान से साफ है कि कांग्रेस में चल रही घमासान अभी रुकेगी नहीं। सुखजिंदर सिंह रंधावा का कहना है कि सूबे में जिला परिषद के चुनाव चल रहे हैं और आप सरकार की गुंडागर्दी एक बड़ा मुद्दा पूरे प्रदेश में बना था। इसी बीच नवजोत कौर सिद्धू गवर्नर से मिलकर आती हैं और एक बयान देकर पूरे राज्य का नरेटिव चेंज कर देती हैं। उनको चाहिए था गवर्नर से मिलकर पंजाब में चल रहे हालात पर बोलती। लेकिन उन्हें तो कुछ और करना था। पार्टी ने नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी का प्रधान बनाया। 2022 विधानसभा चुनाव से पहले 2021 में प्रदेश प्रधान रहते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने भी यही काम किया और पार्टी की छवि खराब करते रहे। जिसका नतीजा यह हुआ कि पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा।

Punjab-Congress-In-Turmoil-Randhawa-And-Sidhu-To-Face-Off-In-Court-Sukhjinder-Says-We-Will-Discuss-It-In-Court-Its-A-Matter-Of-My-Honour-Now



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं