लुधियाना। लुधियाना में जालंधर बाईपास के नजदीक एक रेस्त्रां में एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला की लाश अर्द्ध नग्न हालत में मिली है। एक व्यक्ति दोपहर करीब 12 बजे युवती को साथ लेकर रेस्टोरेंट में आया था। जो बिना किसी को बताए रेस्टोरेंट से फरार हो गया। शाम तक रेस्टोरेंट के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो संचालकों को शक हुआ और वो कमरा चेक करने गए। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला तो कमरे में युवती का अर्द्ध नग्न हालत में शव दिखा। रेस्टोरेंट वालों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस को शक है कि व्यक्ति युवती की हत्या करके फरार हो गया है। पुलिस रेस्टोरेंट का रजिस्टर चेक कर रही है और साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है। पुलिस की फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। थाना सलेम टाबरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Breaking-News-Sensation-Spread-After-Young-Womans-Body-Was-Found-In-A-Famous-Restaurant-In-Ludhiana-Suspicion-Of-Murder