September 11, 2026 07:35:24
जालंधर में Bjp नेता के भतीजे का कत्ल, रात में युवकों के साथ झगड़ा हुआ, छाती में 3 बार घोंपा छुरा, आर

जालंधर में Bjp नेता के भतीजे का कत्ल, रात में युवकों के साथ झगड़ा हुआ, छाती में 3 बार घोंपा छुरा, आरोपी फरार

Dec13,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के जालंधर में भाजपा नेता के शीतल अंगुराल के भतीजे की हत्या कर दी गई। शीतल ने बताया किसी कालू नामक युवक ने हमला किया है। युवक की पहचान विकास (17) के रूप में हुई है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि रोड पर झगड़ा हुआ। विकास की छाती में 3 बार छुरा घोंपा गया। विकास घायल हालत में दौड़ता हुआ गली में आया। एक महिला से पानी मांगा। जब तक वह पानी लेकर बाहर आई तब तक युवक बेसुध होकर गली में गिर चुका था। उसे तुरंत प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां रात साढ़े 11 बजे के करीब डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में पहुंचे भाजपा नेता और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि उसका भतीजा मोहल्ले में बिक रहे नशे की भेंट चढ़ा है। नशा मिलने के कारण यहां नशेड़ी युवकों का जमावड़ा लगा रहता है। मैं सुबह उसे हंसते खेलते घर पर छोड़कर गया था। लोगों ने बताया कि जालंधर के शिवाजी नगर में अंगुराल के भतीजे विकास (17) का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोपी कालू ने उस पर छुरे से हमला किया। एक के बाद उस पर कई वार किए। भाजपा नेता अंगुराल ने बताया कि उन्हें शुक्रवार रात करीब 10 बजे के करीब फोन आया था कि विकास पर किसी ने हमला कर दिया। जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो विकास खून से लथपथ पड़ा था। उसे तुरंत कपूरथला चौक स्थित जोशी अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। विकास परिवार में सबसे बड़ा था। सूचना के बाद भाजपा नेता शीतल अंगुराल और उनके चचेरे भाई राजन अंगुराल अस्पताल में पहुंच गए हैं। डेडबॉडी को लेने को लेकर कार्रवाई चल रही है। जिले के कई अन्य भाजपा नेता भी अस्पताल में पहुंचे हैं। थाना-5 की पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। अभी कत्ल का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।


Bjp-Leaders-Nephew-Murdered-In-Jalandhar-After-A-Fight-With-Youths-At-Night-Stabbed-Three-Times-In-The-Chest-Accused-Absconding



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं