मोहाली। मोहाली में कबड्डी प्लेयर व प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या में शामिल एक शूटर को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। मोहाली में लालड़ू के नजदीक अंबाला हाईवे पर शूटर हरपिंदर सिंह उर्फ मिड्डू का एनकाउंटर हुआ। जिसमें उसे गोली लगी और बाद में उसकी मौत हो गई। वह दो शूटरों का साथी था। वहीं इस मामले में आज सुबह ही दो शूटरों आदित्य कपूर और करण पाठक की फोटो सामने आई थी, जिन्होंने परफेक्ट प्लानिंग से बलाचौरिया का कत्ल किया था। हत्याकांड में इन शूटरों के अलावा टूर्नामेंट से राणा के बारे में पल-पल की रेकी और मुखबिरी करने वाले और लोग भी शामिल हैं। इनकी पहचान में पुलिस जुटी हुई है। एनकाउंटर में घायल हुआ मिड्डू तरनतारन जिले के नौशहरा पन्नुआं का रहने वाला है। इस एनकाउंटर में 2 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पकड़ा गया आरोपी पहले भी कई घटनाओं में शामिल रहा है। पंजाब पुलिस ने ट्वीट कर खुद इस इसकी जानकारी दी।
टीम के जरिए भेजी जा रही थी धमकी
राणा बलाचौरिया के करीबियों के मुताबिक राणा को कबड्डी को लेकर धमकी दी जा रही थी। उसकी टीम काफी मजबूत थी। उसे टीम को टूर्नामेंट में खेलने से रोकने को कहा जा रहा था। खास बात ये थी कि धमकी सीधे बलाचौरिया को नहीं बल्कि उसकी टीम और करीबियों के जरिए उस तक पहुंचाई गई थी। मोहाली के सोहाना में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए आयोजकों ने पूरा प्रोसीजर अपनाया। मोहाली के SSP हरमनदीप हंस ने कहा कि टूर्नामेंट की परमिशन ली गई थी। वहां सिक्योरिटी के लिए पुलिस तैनात थी। यह भी पता चला कि उसमें DSP हरसिमरन सिंह बल्ल को भी चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था। DSP बल्ल टूर्नामेंट में आकर स्टेज पर बैठे। वह कुछ देर रुके। वहां सिक्योरिटी का प्रबंध वगैरह देखा। DSP के टूर्नामेंट में होने से पुलिसकर्मी भी अलर्ट पर थे। मगर, कुछ देर रुकने के बाद DSP वहां से लौट गए। उनके जाते ही सोर्स से शूटर्स को पता चला और पूरा मॉड्यूल एक्टिव हो गया। शूटर कत्ल के लिए रेडी हो गए।
Kabaddi-Players-Killer-Shooter-Killed-In-Encounter-Mohali-Police-Surround-Him-On-Ambala-Highway-Photos-Of-Two-More-Shooters-Surface