September 10, 2026 00:27:40
लुधियाना में लॉन्ग ड्राइव पर जाने से इंकार करने पर विदेशी महिला की छाती में मारी गोली, दो दोस्तों ने

लुधियाना में लॉन्ग ड्राइव पर जाने से इंकार करने पर विदेशी महिला की छाती में मारी गोली, दो दोस्तों ने ही कर डाली वारदात

Dec18,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित गांव दाद इलाके में एक विदेशी महिला द्वारा लॉन्ग ड्राइव पर जाने से इंकार करने के चलते उसके दो जानकार दोस्तों ने गोली चला दी। गोली महिला की छाती में जा लगी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल कराया गया है। वहीं थाना सदर की पुलिस ने महिला उज्बेकिस्तान की रहने वाली असलिगुन स्पारोवा की शिकायत पर बलविंदर सिंह अपने दोस्त हरजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। महिला ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह एक साल पहले भारत आई थी। लेकिन वह पहले दिल्ली रह रही थी और पिछले कुछ समय से गांव दाद के एक होटल में रह रही थी। आरोपी बलविंदर और हरजिंदर उसके जानकार थे। 11 दिसंबर की रात बलविंदर सिंह अपने दोस्त हरजिंदर सिंह के साथ होटल पहुंचा। दोनों कार में वहां आए थे। उन्होंने उसे लॉन्ग ड्राइव पर जाने की बात कही। लेकिन उसने इंकार कर दिया। इसके बाद बलविंदर ने कार खोली। फिर उसके डेशबोर्ड से एक रिवॉल्वर निकाल ली। उसने महिला को धमकी दी कि अगर उसने बात नहीं मानी तो वह उसे मार देगा। जब स्पारोवा ने मना किया तो आरोपी ने फायर कर दिया। यह गोली महिला की छाती पर लगी। जिस कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

In-Ludhiana-A-Foreign-Woman-Was-Shot-In-The-Chest-For-Refusing-To-Go-On-A-Long-Drive-The-Crime-Was-Committed-By-Two-Of-Her-Friends

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026