लुधियाना। लुधियाना के गिल के बचित्र नगर में ब्लॉक समिति चुनाव में जीत का जश्न मना रहे आम आदमी पार्टी वर्करों पर कांग्रेस द्वारा हमला करने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि इस दौरान मारपीट की गई और आप वर्करों पर गोलियां भी चली। इस हमले में 5 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। जिसमें गुरमुख सिंह (65), रविन्द्र सिंह (44) और मनदीप सिंह (36) और दो अन्य हैं। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। अस्पताल में भर्ती जख्मी रविंदर सिंह ने बताया कि वह आम आदमी पार्टी की जीत की खुशी में इलाके में धन्यवाद रैली निकाल रहे थे। जिसके बाद मौके पर कांग्रेस के नेता जसबीर सिंह गाली-गलौज करने लगा। हमने उसे कुछ नहीं कहा। वह गुस्से में आकर मारपीट करने लगा। उसने कई लोगों के साथ झड़प की और गोलियां चलाई दी। रविंदर मुताबिक 15 से 20 गोलियां चली है। हालांकि अभी पुलिस द्वारा फायरिंग की पुष्टि नहीं की गई है।
Aap-And-Congress-Workers-Clashed-In-Ludhiana-During-Victory-Celebrations-Resulting-In-Gunfire-With-Four-To-Five-Injured