September 10, 2026 01:55:12
पंजाब में  छात्रों में हिंसक झड़प, 15 राउंड फायरिंग, एक स्टूडेंट की छाती, दूसरे के कंधे पर लगी गोली;

पंजाब में छात्रों में हिंसक झड़प, 15 राउंड फायरिंग, एक स्टूडेंट की छाती, दूसरे के कंधे पर लगी गोली; पेट्रोल पंप में घुसकर जान बचाई

Dec19,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के जालंधर में कॉलेज की प्रधानगी को हिंसक झड़प हो गई। एक गुट के छात्रों ने दूसरे गुट के स्टूडेंट की छाती में सीधी गोली मार दी, जबकि उस गुट के ही दूसरे स्टूडेंट को कंधे में गोली मारी गई। दोनों को गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली चलाने वाले गुट ने करीब 15 राउंड फायर किए। कुछ स्टूडेंट एक पेट्रोल पंप के पास खड़े थे, तभी दूसरे गुट से जुड़े कई छात्र कई गाड़ियों में सवार होकर आए। इसके बाद दोनों गुटों के स्टूडेंट के बीच विवाद हो गया। गुस्से में एक गुट के छात्रों ने फायरिंग शुरू कर दी। सूचना पर पहुंचे डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी स्टूडेंट की तलाश में जुटी है। मामला कॉलेज की प्रधानगी के विवाद से जुड़ा हुआ है। जालंधर के किशनगढ़ इलाके में शुक्रवार सुबह एक प्राइवेट कॉलेज के कुछ छात्र पेट्रोल पंप के पास खड़े थे। पंप कर्मी ने बताया कि वे कॉलेज की प्रधानगी को लेकर कुछ बात कर रहे थे। कुछ ही देर वहां 2 गाड़ियों में कुछ ओर छात्र भी पहुंच गए। इसके बाद दोनों गुटों में बहस होने लगी।

बहस के फायरिंग कर दी

इसके बाद एक गुट के छात्रों ने दूसरे स्टूडेंट पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वो स्टूडेंट तुरंत जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। पास में खड़े एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि उन छात्रों ने कई गोलियां चलाई। घटना के बाद आसपास के लोग के भी डर की वजह से अंदर घुस गए। इसके बाद कुछ पुलिस वालों भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी की तलाशी ली। पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Violent-Clash-Between-Students-In-Punjab-15-Rounds-Fired-One-Student-Hit-The-Chest-Another-The-Shoulder-Students-Saved-Their-Lives-By-Entering-A-Petrol-Pump



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026