September 9, 2026 23:57:33
पंजाब में छाया घना कोहरा, बाइक सवार 2 की मौत, सवारियों से भरी बस-ट्रक में टक्कर

पंजाब में छाया घना कोहरा, बाइक सवार 2 की मौत, सवारियों से भरी बस-ट्रक में टक्कर

Dec20,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब और चंडीगढ़ में आज, शनिवार को घने कोहरे का अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने पूरे प्रदेश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार सुबह भी जालंधर, लुधियाना और अमृतसर के साथ कई जिलों में घनी धुंध छाई रही। मानसा के बुढ़लाडा क्षेत्र में घने कोहरे के कारण बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई। दोनों देर रात शॉपिंग कर अपने गांव लौट रहे थे। वहीं, मोगा के समालसर में ट्रक और सवारियों से भरी बस की टक्कर हो गई। जिसमें बस ड्राइवर के दोनों पैर टूट गए। वहीं आगे की सीट पर बैठा पैसेंजर भी घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गुरदासपुर में धुंध की वजह से कागज के रोल से लोड ट्रक पलट गया। ट्रक कठुआ से राजस्थान जा रहा था। यह हादसा बबरीक बाईपास पर हुआ। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंवी। हालांकि इस घटना में ड्राइवर का बचाव हो गया। वहीं मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 22 दिसंबर तक प्रदेश में बारिश हो सकती है। इसके अलावा दिन और रात का टेंपरेचर तेजी से गिरेगा। पिछले 24 घंटे में राज्य के न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इससे ठंड और बढ़ेगी। शुक्रवार को होशियारपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री तक पहुंच गया। इस वजह से 7 जगहों पर सड़क हादसे हुए। जिसमें मशहूर पंजाबी अभिनेत्री राज धालीवाल बाल-बाल बच गईं। वहीं गुरदासपुर से अमृतसर आते वक्त पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर सुलक्खन राम की एंबुलेंस फुटपाथ से टकरा गई, जिससे उनकी मौत हो गई और बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

शॉपिंग कर लौट रहे थे दोनों युवक

मानसा में बुढ़लाडा के पास कलीपुर रोड पर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों बोहा के रहने वाले थे। दोनों देर रात एक बाइक पर सवार होकर बुढ़लाडा से कपड़ों की शापिंग करके वापस अपने गांव लौट रहे थे। मृतकों की पहचान प्रिंस और दलजीत सिंह के रूप में हुई। प्रिंस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दलजीत को गंभीर हालत में हरियाणा के रतिया स्थित अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, अमृतसर में घने कोहरे के कारण बटाला रोड पर एक गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। गाड़ी का आगे का हिस्सा बुरी तरह से टूट गया।

Dense-Fog-Engulfs-Punjab-Killing-Two-Bike-Riders-Bus-Truck-Collision



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026