September 10, 2026 00:56:42
मजीठिया पर अगले साल चार्जेस फ्रेम होंगे, मोहाली कोर्ट में 3 जनवरी को अगली सुनवाई, आय से अधिक संपत्ति

मजीठिया पर अगले साल चार्जेस फ्रेम होंगे, मोहाली कोर्ट में 3 जनवरी को अगली सुनवाई, आय से अधिक संपत्ति का आरोप

Dec23,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया पर दर्ज आय से अधिक संपत्ति मामले की आज (मंगलवार) को मोहाली कोर्ट में सुनवाई हुई। लेकिन उन पर चार्जेज फ्रेम नहीं हो पाए हैं। अब अगले साल 2026 में चार्जेज फ्रेम की प्रक्रिया होगी। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 3 जनवरी तय की है। इस मामले में बिक्रम सिंह मजीठिया पर 22 अगस्त को मोहाली अदालत में विजिलेंस ने चालान पेश किया था। विजिलेंस ने केस में 200 से ज्यादा गवाह बनाए हैं, जबकि 40 हजार से अधिक पन्नों की चार्जशीट पेश की है, जिसे चार ट्रंकों में अदालत लाया गया। वहीं, मजीठिया जमानत के लिए हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं, जहां इस मामले की सुनवाई 19 जनवरी को होगी।

अमृतसर से किया था मजीठिया को अरेस्ट

मजीठिया को विजिलेंस ब्यूरो ने 25 जून को अमृतसर से गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी आय से अधिक संपत्ति जुटाई है। इससे पहले 2021 में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मजीठिया पर एनडीपीएस एक्ट के तहत भी केस दर्ज हुआ था। जिसमें अब तक पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चटोपाध्याय और ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर समेत 6 लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं। पंजाब, हिमाचल, दिल्ली और यूपी में मजीठिया की संपत्तियों पर छापेमारी हो चुकी है। सरकार का कहना है कि उसके पास पुख्ता सबूत हैं, जबकि मजीठिया के वकील इसे राजनीति से प्रेरित और बेबुनियाद मामला बता रहे हैं।


Charges-Will-Be-Framed-Against-Majithia-Next-Year-Next-Hearing-In-Mohali-Court-On-January-3-Accused-Of-Possessing-Assets-Disproportionate-To-His-Incomeby



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026