पंजाब। रिश्वत मामले में गिरफ्तार पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर सुनवाई 2 जनवरी को होगी। CBI की तरफ से रिप्लाई फाइल करने के लिए समय मांगा था। हरचरण सिंह भुल्लर की तरफ से एक अन्य एप्लिकेशन भी अदालत में लगाई हुई है। जिस पर सुनवाई दोपहर के समय होगी। हरचरण सिंह भुल्लर वीडियो कानफ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए थे। हरचरण सिंह भुल्लर इससे पहले CBI की FIR को चुनौती दे चुके हैं और राहत की मांग की थी। यही नहीं जमानत याचिका भी हाईकोर्ट में लगाई गई थी। मगर वहां पर सुनवाई नहीं होने पर भुल्लर की तरफ से यहां पर जमानत याचिका लगाई गई है।
Dig-Bhullars-Bail-Plea-Hearing-Postponed-Cbi-Seeks-Time-To-File-Reply-Hearing-To-Be-Held-On-January-2