लुधियाना। हंबड़ा के मेन बाजार में मनी ट्रांसफर की शॉप पर बैठी युवती से लुटेरे ने चाकू दिखाकर लुटने की कोशिश की। इस दौरान लड़की ने बहादुरी दिखाते हुए कैश नहीं दिया और बदमाश का कड़ा विरोध किया और बदमाश के सिर पर थप्पड़ मारकर उसे पकड़ने की कोशिश की। लेकिन बदमाश वहां से भाग निकला। हालांकि लड़की ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश वहां से भाग निकला। लड़की की बहादुरी के चलते उसका बचाव हो गया। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। चौकी हंबड़ा की पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार फुटेज के मुताबिक मनी ट्रांसफर की दुकान में लुटेरा जाता है। लुटेरे ने अंदर आते ही चाकू तान दिया और एक काला लिफाफा लहराते हुए धमकी दी कि सारा कैश इसमें डाल दो। तभी दुकान पर मौजूद सोनी वर्मा नाम की लड़की उससे भिड़ जाती है। जैसे ही लुटेरे ने गल्ले में हाथ डालने की कोशिश की सोनी वर्मा ने जरा भी देरी नहीं की। उसने फुर्ती दिखाते हुए लुटेरे को सिर से दबोच लिया। करीब 5-7 सेकेंड तक दोनों के बीच हाथापाई हुई। लड़की की बहादुरी और अचानक हुए हमले से लुटेरा घबरा गया। सोनी उसका नकाब और टोपी हटाने की कोशिश करती है। लुटेरे इससे डर जाता है और चाकू छोड़कर भाग निकलता है।
A-Brave-Girl-Confronted-A-Robber-In-Ludhiana-Driving-Away-A-Criminal-Who-Had-Come-To-Rob-A-Money-Transfer-Shop-Foiling-The-Attempt