लुधियाना। लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर तीन एरिया में स्कूल गया 15 वर्षीय छात्र अचानक लापता हो गया। स्कूल के आस-पास इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों में वह अपने दोस्त के साथ घूमता हुआ नजर भी आया लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। परेशान परिजनों ने जब पुलिस से संपर्क किया तो पुलिस ने अलग-अलग थाना-चौकी में उनके चक्कर लगवाए। सिफारिश के बाद पुलिस ने छात्र लापता होने के करीब 4 दिन बाद FIR दर्ज की है। थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। जानकारी देते हुए लापता छात्र साहिल के पिता प्रदीप ने कहा कि उसके तीन बच्चे है। साहिल दूसरे नंबर वाला है। साहिल की आयु 15 साल है। वह हनुमान मंदिर हरगोबिंद नगर किराए के मकान में रहता है। उसका बेटा 20 दिसंबर को घर से एम.डी भट्ट स्कूल पढ़ने गया था। पिता प्रदीप बोला कि साहिल ने स्कूल जाने से पहले घर से 2 हजार रुपए भी चुराए थे। स्कूल से जब शिक्षक संतोष का फोन आया और उन्होंने बताया कि उनके बेटे के पास पैसे है। प्रदीप के मुताबिक शिक्षक ने मुझे स्कूल बुलाया और बेटे से कहा कि वह माफी मांगे। प्रदीप मुताबिक वह काम पर वापस लौट आया। इसके बाद ट्यूशन समाप्त करके बेटा अकेला ही कही चला गया। बिल्ला डेयरी के कैमरों में वह नजर आया लेकिन उसके बाद उसका कही कुछ पता नहीं चला।
A-Minor-Girl-Who-Left-Home-For-School-In-Ludhiana-Went-Missing-Police-Registered-A-Case-Four-Days-Later-Based-On-Recommendations