लुधियाना। सरकारी जमीन पर बनी पक्खोवाल रोड स्थित हीरो बेकरी दूसरी बार सील कर दी गई है। शुक्रवार को निगम अफसरों ने इसे सील किया। जहां एक तरफ बेकरी सील हुई, तो दूसरी तरफ मालिक कोर्ट पहुंच गया है। चर्चा है कि अब भ्रष्ट अफसर बेकरी मालिक का पक्ष रखते हुए बचाव में जुटे हैं। ऐसे में चर्चा है कि इस बार देखना होगा कि पीला पंजा चलेगा या नहीं। बता दें कि पहले निगम ने 5 सितंबर 2023 को बेकरी सील की थी। तब भी बेकरी इललीगल होने का नोटिस लगाया गया था। लेकिन कुछ दिन बाद अफसरों ने सेटिंग कर सील खुलवा दी। मगर जैसे जैसे समय निकला तो कुछ ईमानदार अफसरों ने मामले की जांच की। जांच में बेकरी इललीगल पाई गई। जिसके बाद पता चला कि मालिक ने सीलें तोड़ी थी। फिर उन्होंने दो साल बाद अब जाकर मामला दर्ज कराया। फिर निगम अफसरों ने बेकरी के बाहर नोटिस लगाकर तीन दिन में अवैध निर्माण गिराने की वार्निंग दी। लेकिन मालिक कोर्ट पहुंच गया और स्टे ले लिया। जिसके चलते निगम ने कोर्ट में अपना रिप्लाई दिया। ईमानदार अफसरों द्वारा सही से रिप्लाई देने पर कोर्ट ने स्टे हटा दिया। जिसके चलते अब ईमानदार अफसरों के आदेशों पर बेकरी सील कर दी है। लेकिन अब देखना होगा कि इन अफसरों की ईमानदारी यूंही बरकरार रहेगी या नहीं।
Breaking-News-Ludhianas-Hero-Bakery-Sealed-For-The-Second-Time-Owner-Approaches-Court-Again-Corrupt-Officials-Try-To-Save-Him