September 9, 2026 23:57:27
लुधियाना में बस से टकराई कार, मिली भारी मात्रा शराब, कार चालक फरार, दो बाइक सवार घायल

लुधियाना में बस से टकराई कार, मिली भारी मात्रा शराब, कार चालक फरार, दो बाइक सवार घायल

Dec28,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के समराला के चंडीगढ़-लुधियाना बाइपास पर रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। भरथला रोड के करीब एक कार और बस की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज़ थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया। बात जा रहा है कि कार सवार मौके पर ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। सूत्रों के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त वरना कार देसी शराब की बोतलों से भरी मिली। हालांकि कार में कितनी मात्रा में शराब थी यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने कार में मौजूद सामान की जांच शुरू कर दी है और फरार कार सवारों की तलाश जारी है। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल सवार भी हादसे की चपेट में आ गए। राहगीरों ने तुरंत दोनों को उठाकर नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया। समराला SHO हरविंदर सिंह ने बताया कि इलाके में घनी धुंध के कारण विज़िबिलिटी बेहद कम है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा काफी बढ़ गया है। SHO ने लोगों से अपील की है कि वे धुंध में धीमी गति से वाहन चलाएं और हेडलाइट-फॉग लैंप का जरूर इस्तेमाल करें। पुलिस ने बस और कार दोनों को क्रेन की मदद से सड़क किनारे हटवा दिया है ताकि यातायात बहाल हो सके। मामले की जांच में जुटी हुई है।

Car-Collides-With-Bus-In-Ludhiana-Huge-Quantity-Of-Liquor-Found-Car-Driver-Absconding-Two-Bike-Riders-Injured

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026