September 10, 2026 01:53:18
लुधियाना में अब देर रात तक रेस्त्रां व होटलों में नहीं होंगी पार्टियां, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

लुधियाना में अब देर रात तक रेस्त्रां व होटलों में नहीं होंगी पार्टियां, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Dec28,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में लगातार देर रात तक चलने वाली पार्टियों के कारण हो रही घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। जिसके चलते अब देर रात तक रेस्त्रां व होटलों में होने वाली पार्टियों पर रोक लगा दी है। इस संबंधी एडवाइजरी भी जारी की है। प्रशासन द्वारा जारी नई एडवाइजरी के अनुसार, रेस्टोरेंट मालिकों को कड़े निर्देशों का पालन करना होगा। विशेष रूप से निर्धारित समय के बाद शराब परोसने पर पूर्णतः मनाही रहेगी। उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी भी दी गई है। लुधियाना में रेस्टोरेंट मालिकों और ग्राहकों के लिए प्रशासन ने सख्त एडवाइजरी जारी की है। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने विशेष रूप से टीमों का गठन किया है जो लगातार अलग-अलग इलाकों में रेड करेगी। जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने कहा कि युवाओं को गलत रास्ते पर जाने से हमें रोकना है। प्रशासन द्वारा जारी नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी टीमें शाम के समय अचानक निरीक्षण करेंगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर रेस्टोरेंट मालिकों और संबंधित वयस्कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह शहर के हित में है और सभी को मिलकर इसे सफल बनाना होगा।

There-Will-Be-No-Late-Night-Parties-In-Restaurants-And-Hotels-In-Ludhiana-The-Administration-Has-Issued-An-Advisory

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026