September 10, 2026 03:26:44
मनरेगा स्कीम को लेकर कांग्रेस में बढ़ा आक्रोश, 8 जनवरी से भाजपा-आप नेताओं के घर घेरने का ऐलान

मनरेगा स्कीम को लेकर कांग्रेस में बढ़ा आक्रोश, 8 जनवरी से भाजपा-आप नेताओं के घर घेरने का ऐलान

Dec29,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। मनरेगा स्कीम को लेकर कांग्रेस का बीजेपी के खिलाफ लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को लुधियाना में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मनरेगा को लेकर प्रेस कान्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मनरेगा की लड़ाई पूरे देश में लड़ेगी। इससे गरीब के घर का चूल्हा जलता है और गांव में विकास की देन भी मनरेगा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार मनरेगा स्कीम बंद करने जा रही है। डॉ मनमोहन सिंह की सोच थी कि समाज के हर वर्ग को काम मिले 20 साल पहले सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह लेकर आए थे। बीजेपी सिर्फ नाम बदल कर अपना लेबल लगा रही है। भगवान राम का नाम भी इस स्कीम में जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अब मंदिर और धर्म को राजनीति में ला रही है। राम का नाम राजनीति के लिए प्रयोग कर रहे हैं। बीजेपी ने महात्मा गांधी का अपमान किया है। भाजपा आरएसएस की सोच लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब आप और बीजेपी नेताओं के घर घेरेगी। 8 जनवरी को गुरदासपुर से मनरेगा के खिलाफ प्रदर्शन शुरू करेंगे। वड़िंग ने कहा कि गांव में विकास मनरेगा की देन है। मोदी ने पहले साल कहा था मनरेगा कांग्रेस की विफलता का सूचक है, इसे बंद नहीं करूंगा। आप सरकार ने इस पर कोई काम नहीं किया। मनरेगा का करोड़ों रुपए रुका गया। लुधियाना में 121123 हाउस होल्ड हैं, मनरेगा के 42 प्रतिशत लोगों को ही काम मिला। सिर्फ 1 प्रतिशत लोगों को 100 दिन का काम मिला। अब आप विधान सभा सत्र बुलाकर बीजेपी को जिम्मेदार ठहराएगी। बासमती की 10 हजार करोड़ एमएसपी का और नरेगा का 10 हजार करोड़ राज्य सरकार के नकारेपन की वजह से पंजाब की इकोनॉमी में नहीं आया। राज्य सरकार मनरेगा 40 प्रतिशत शेयर कहां से डालेगी।

Congress-Party-Anger-Grows-Over-Mnrega-Scheme-Announces-Siege-Of-Bjp-Aap-Leaders-Homes-From-January-8



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026