डेस्क, लुधियाना
लुधियाना में सोमवार को सरेबाजार दोपहर सवा 11 बजे युवक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने पूरी घेराबंदी कर बदमाश की कार रोकी। फिर उसे बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाई। स्विफ्ट कार में सवार युवक ने 2-3 बार कार आगे-पीछे की और उसके बाद गाड़ी भगा ले गया। स्विफ्ट कार में एक युवती और एक अन्य युवक के भी बैठे थे।
इन्हें पकड़ने आए पुलिसकर्मी खाली हाथ रह गए। पुलिस से भागने के चक्कर में युवक ने अपनी कार से कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। दंडी स्वामी रोड पर हुई यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। लुधियाना पुलिस के एसीपी गुरइकबाल सिंह ने बताया कि कार में चेन स्नैचर गैंग के सदस्य थे, जिन्हें पकड़ने की कोशिश की गई। इस गैंग ने पुलिस मुलाजिमों को भी कार से कुचलने का प्रयास किया है, कई वाहनों को भी टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाया है। गैंग का रूट ट्रेस कर लिया गया है। पुलिस की कई टीमें गैंग की गिरफ्तारी के लिए लगा दी गईं हैं।
जानकारी मुताबिक इस गैंग को काबू करने के लिए पुलिस टीम काफी दूर से पीछे लगी हुई थी और दंड़ी स्वामी चौक की रैड लाइट पर जब ये कार आकर रुकी तो पीछे गाड़ी से उतरकर पुलिस कर्मिेयों ने कार सवारों को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन जैसे ही पुलिस कर्मियों ने उक्त कार के दरवाजे खोलने की कोशिश की तो कार चालक ने कार को आगे पीछे किए जाने लगा और इसके बाद वे कईं कारों को टक्कर मारते मौके से फरार हो गया।
A-Gang-Of-Chain-Snatchers-After-Colliding-With-Cars-Near-Dandi-Swami-Chowk-Fled-In-A-Swift-Car