September 10, 2026 06:46:29
हाईकोर्ट के पूर्व Aag की पत्नी की हत्या, नौकर रूम में कुर्सी से बंधा मिला, गहने और कैश लूट ले गए बदम

हाईकोर्ट के पूर्व Aag की पत्नी की हत्या, नौकर रूम में कुर्सी से बंधा मिला, गहने और कैश लूट ले गए बदमाश

Dec30,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल (AAG) कृष्ण कुमार गोयल की पत्नी अशोक गोयल की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। देर रात 11 बजे बदमाश मोहाली के फेज-5 स्थित उनके घर में घुसे थे। वह गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस विरोध करने पर उनकी हत्या की आशंका जता जा रही है। मंगलवार सुबह जब नौकरानी घर में काम करने पहुंची, तो उसे अशोक गोयल जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। वहीं घर का नौकर कुर्सी से बंधा हुआ था। इसके बाद नौकरानी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस नौकर को हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें 2 बदमाश आते दिख रहे हैं। वहीं, कृष्ण कुमार गोयल अपनी बेटी से मिलने मस्कट (ओमान) गए हुए थे। वह अब वहां से वापस आ रहे हैं। हिरासत में लिए गए नौकर का नाम नीरज है। उसकी उम्र करीब 25 साल है। वह करीब 9 साल से गोयल परिवार के यहां काम कर रहा है।

नौकर को पुलिस ने हिरासत में लिया

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटना के समय घर में एक नौकर ही मौजूद था। पुलिस नौकर की भूमिका पर भी संदेह जता रही है। इसी के चलते पुलिस नौकर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सबसे पहले नौकरानी घर पहुंची थी। उस समय महिला जमीन पर पड़ी हुई थी, जबकि नौकर कुर्सी से बंधा हुआ था और उसके मुंह पर टेप लगी थी। नौकरानी ने महिला को उठाने की काफी कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

Former-High-Court-Aags-Wife-Found-Murdered-Servant-Found-Tied-To-Chair-In-Room-Criminals-Looted-Jewellery-And-Cash



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं