पंजाब। पंजाब में 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की योजना 15 जनवरी को लॉन्च होगी। इसका ऐलान पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने किया। चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इसे लॉन्च करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे 3 करोड़ लोगों को पंजाब में सेहत बीमा मिलेगा। मंत्री ने कहा कि 9 हजार से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर में कार्ड बनेंगे। इसके लिए कैंप भी लगाए जाएंगे। एक बार एनरोलमेंट होने के बाद इलाज के लिए इलीजिबिल हो जाएंगे। कार्ड आने में 10 से 15 दिन लगेंगे। करीब 4 महीने में पूरे पंजाब को कवर कर लेंगे। मंत्री ने कहा कि इसमें बहुत ज्यादा फार्मेलिटी नहीं होगी। जिसके पास पंजाब का आधार कार्ड और वोटर कार्ड होगा, उसे इसका लाभ दिया जाएगा। पंजाब में करीब 65 लाख परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। स्कीम में सारी इमरजेंसी केयर और क्रॉनिंग केयर करीब 2200 मेडिकल प्रोसिजर शामिल है। इसमें कॉस्मेटिक सर्जरी नहीं होगी। कुछ प्रोसीजर है, जिनका मिसयूज हो सकता है, उन्हें रिजर्व पैकेज में रखा है। सेहत मंत्री ने बताया कि इसके स्कीम के लिए नौ हजार से अधिक कैंप कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से शहरी मोहल्लों और गांवों में लगेंगे। कार्ड बनने में दस से पंद्रह दिन का समय लग जाता है। हमारी कोशिश यही है कि सभी लोगों के कार्ड तीन से महीने में बना दिए जाए। उन्होंने कहा कि एक बार इनरोलमेंट होने के बाद पात्र व्यक्ति इलाज करवाने के योग्य होगा।
पेंशनर, गवर्नमेंट एम्पलाई और आम लोग शामिल होंगे
सेहत मंत्री ने बताया कि स्कीम में पेंशनर, गवर्नमेंट एम्पलाई और आम लोग सभी शामिल होंगे। शर्त एक ही है कि व्यक्ति पंजाब का होना चाहिए। उसका वोटर कार्ड और आधार कार्ड पंजाब का होना चाहिए। पंजाब की बहुत सारी सेहत योजनाओं में दूसरे राज्यों में दिलचस्पी दिखाई है। इंटरनेशनल कंट्री ने भी दिलचस्पी दिखाई है। आम आदमी क्लिनिक में 4.59 करोड लोग यानी हर दूसरा पंजाबी वहां से दवाई ले चुका है। बहुत से पंजाबी जो कि क्रॉनिक डिजीज दमा, शुगर के मरीज हैं। वे भी क्लिनिक से दवाई टेस्ट करवा रहे है और दवाइयां ले रहे हैं।
Free-Treatment-Up-To-Rs-10-Lakh-In-Punjab-From-January-15-Arvind-Kejriwal-And-Cm-Mann-To-Launch-3-Crore-People-To-Benefit