September 10, 2026 02:52:56
पंजाब में 15 गोली मारकर कांग्रेस नेता की हत्या, परिजनों ने थाने के बाहर लगाया धरना, गैंगस्टर ने ली ज

पंजाब में 15 गोली मारकर कांग्रेस नेता की हत्या, परिजनों ने थाने के बाहर लगाया धरना, गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

Jan3,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। मोगा के धर्मकोट हलके के अंतर्गत आने वाले गांव भिंडर कलां में शनिवार सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान उमरसीर सिंह के रूप में हुई है। वारदात से गुस्साए परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर थाने के बाहर शव रखकर धरना लगा दिया।  जानकारी के अनुसार उमरसीर सिंह शनिवार सुबह अपनी कार से ड्यूटी के लिए निकले थे। जैसे ही वह घर से करीब 500 मीटर दूर पहुंचे, कार सवार अज्ञात हमलावरों ने पहले उनकी गाड़ी को टक्कर मारी और फिर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने करीब 10 से 15 राउंड फायर किए। गोली लगने से उमरसीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उमरसीर सिंह मोगा स्थित नेस्ले इंडिया लिमिटेड में कार्यरत थे और लेबर यूनियन के मौजूदा प्रधान भी थे। वह कांग्रेस से जुड़े हुए थे और पहले गांव में पंचायत मेंबर भी रह चुके थे।

2025 में ब्लॉक समिति चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस से अपनी भाभी वीरपाल कौर को चुनाव लड़वाया था, जिसमें वीरपाल विजयी रही थीं। परिजनों का आरोप है कि इसी चुनावी रंजिश के चलते यह हत्या की गई है। मृतक अपने पीछे 13 वर्षीय बेटा और 6 वर्षीय बेटी को छोड़ गए हैं। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के मौजूदा सरपंच इंदरपाल सिंह ने चुनावी रंजिश के चलते उमरसीर सिंह की हत्या करवाई है। मृतक के भाई ने सरपंच पर साजिश रचने का सीधा आरोप लगाया है। धरने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को आश्वासन दिया। परिवार के बयान के आधार पर पुलिस ने गांव के मौजूदा सरपंच इंदरपाल सिंह सहित 7 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गैंगस्टर मनी भिंडर ने ली जिम्मेदारी

सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर गैंगस्टर मनी भिंडर ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। डीएसपी जसविंदर सिंह ने बताया कि गांव भिंडर कलां में सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। डीएसपी ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Congress-Leader-Shot-Dead-15-Times-In-Punjab-Family-Protests-Outside-Police-Station-Gangster-Claims-Responsibility



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026