September 10, 2026 06:54:34
लुधियाना में टूर एंड ट्रैवल के व्यापारी के घर पर फायरिंग, अज्ञात बदमाशों ने की फायरिंग, पथराव भी किय

लुधियाना में टूर एंड ट्रैवल के व्यापारी के घर पर फायरिंग, अज्ञात बदमाशों ने की फायरिंग, पथराव भी किया

Jan7,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। शाही मोहल्ला में एक टूर एंड ट्रैवल व्यापारी के घर पर कुछ नकाबपोश हथियारबंदों ने गोलियां चलाई और पत्थर फेंके। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सभी हमलावर बाइकों पर सवार होकर आए थे। घर के बाहर चीखने-चिल्लाने के बाद बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हमलावरों ने कम से कम सात राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से कई मेन गेट के आर-पार हो गईं। गोली लगने से मकान के दरवाजे पर लगा कांच टूट गया। इसके अलावा बाहर बदमाशों ने ईंटें और पत्थर भी फेंके गए। शाही मोहल्ला के निवासी पीड़ित दीपक कुमार ने पुलिस को बताया कि देर रात घटना लगभग 1.15 बजे की है। उसके अनुसार सड़क से तेज आवाजें और गोलियों की आवाज सुनाई दी। जब वह बाहर निकला, तो मेन गेट पर गोलियों के निशान देखकर दंग रह गया। घर के अंदर कांच के शीशे टूट गए थे और गोलियां आंगन में गोलियों के अवशेष पड़े मिले। पड़ोसियों ने बाद में उन्हें बताया कि उन्होंने कम से कम 10 नकाबपोश लोगों को घर के बाहर इकट्ठा होते, पत्थर मारते और अंधाधुंध फायरिंग करते हुए देखा।

Unidentified-Miscreants-Opened-Fire-And-Pelted-Stones-At-The-House-Of-A-Tour-And-Travel-Businessman-In-Ludhiana

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं