लुधियाना। मेरठ में पत्नी द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर लाश को नीले ड्रम में छिपा दिया था। कुछ इसी तरह का एक मामला लुधियाना से सामने आया है। जिसमें युवक की हत्या कर उसका सिर सफेद ड्रम में छिपा दिया गया। उक्त युवक की लाश कई टुकड़ों में बरामद हुई है। हत्या किसने की अभी इसकी जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार जालंधर बाइपास नजदीक सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास एक खाली प्लाट से एक युवक की लाश टुकड़ों में मिली है। किसी राहगीर ने शव देखकर तुरंत शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना सलेम टाबरी की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने घटना स्थल का एरिया अभी सील किया हुआ है। मरने वाले व्यक्ति का आधा शरीर जला हुआ है और आधा शरीर सफेद ड्रम में मिला। घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय दविंदर के रूप में हुई है। वह दो दिन पहले ही मुंबई से अपने घर लौटा था। मुंबई से लौटने के बाद वह अपने घर पर कुछ मिनट के लिए ही रुका और इसके बाद चला गया। जिसके बाद आज सुबह टुकड़ों में उसकी लाश खाली प्लाट से मिली।
Breaking-News-Mans-Severed-Head-Found-In-A-White-Drum-In-Ludhiana-Body-Found-In-Several-Pieces-Returned-From-Mumbai-2-Days-Ago