लुधियाना। लुधियाना में स्पेशल सैल की टीम ने कैंटर के जरिए बड़े सिलेंडरों में भरकर शराब की तस्करी करने जा रहे एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों से 131 पेटी शराब बरामद की है। मौके पर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसका पिछला रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। जानकारी मुताबिक स्पेशल सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह देहल के नेतृत्व में 8 जनवरी 2026 को थाना लाडोवाल क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक कैंटर को रोका गया। जांच के दौरान बिना कागजात के भारी मात्रा में अवैध शराब और अन्य सामग्री बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रकाश सिंह निवासी गांव जातो का वेहड़ा, तहसील सेवड़ा, थाना बाखासर, जिला बाड़मेर (राजस्थान) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना लाडोवाल, लुधियाना में आबकारी एक्ट की धाराओं 61, 78(1), 14 के तहत मामला दर्ज किया गया है।आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस द्वारा गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी आबकारी एक्ट के तहत 4 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 2 राजस्थान और 2 गुजरात में दर्ज हैं।
Liquor-Smuggling-In-Large-Gas-Cylinders-In-Ludhiana-131-Cartons-Found-In-6-Cylinders-1-Arrested