लुधियाना। लुधियाना में शनिवार को दिनदहाड़े मुल्लापुर नजदीक बद्दोवाल के इलाके में लग्जरी कारों के शोरुम पर फायरिंग की गई। बाइक से आए दो बदमाशों ने रॉयल लीमोज नाम के शोरुम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान कुछ गोलियां शोरूम के बाहर खड़ीं मर्सिडीज और रेंज रोवर जैसी कारों के फ्रंट शीशे पर भी लगी है, जिससे उन्हें नुकसान पहुंचा है। गोलियां चलाने के बाद बदमाश शोरुम के बाहर गैंगस्टर पवन शौकीन और मोहब्बत रंधावा के नाम की पर्चियां फेंक कर गए है। घटना की सूचना मिलते ही मुल्लांपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में ये मामला रंगदारी का लग रहा है। बदमाशों का फायरिंग करते हुए वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बाइक से उतरकर एक बदमाश शोरूम और वहां खड़ी गाड़ियों पर गोलियां चलाता हुआ नजर आ रहा है। फायरिंग के बाद वह पैदल ही भागता दिखाई दिया। पुलिस का मानना है कि बदमाश का दूसरा साथी बाइक लिए खड़ा था। फायरिंग के बाद दोनों वहां से भाग गए।
Breaking-News-Firing-At-A-Luxury-Car-Showroom-In-Ludhiana-Windows-Of-Several-Luxury-Cars-Broken-Slips-With-The-Names-Of-Two-Gangsters-Thrown