लुधियाना। सिविल लाइन में डस्टी लूक शोरुम मालिक द्वारा 50 लाख की फिरौती न देने पर शोरुम पर फायरिंग करने वाले तीन गैंगस्टरों का लुधियाना पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। इस दौरान दो बदमाशों को गोलियां लगने से उनकी हालत गंभीर है। जिन्हें अस्पताल दाखिल कराया गया है। हालांकि इस दौरान एक मुलाजिम की पगड़ी को चीरते हुए भी गोली निकली। इस दौरान आरोपियों से अवैध हथियार और पिस्तौल बरामद हुई है। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा खुद मौके पर पहुंच चुके हैं। बता दें कि शोरुम मालिक से गैंगस्टर रोहित गोदारा द्वारा फिरौती मांगी गई थी। पुलिस को इनपुट मिला था कि रोहित गोदारा गैंग से जुड़े कुछ बदमाश इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। थाना हैबोवाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और दो बदमाशों को गोलियां लगी हैं। खबर अभी अपडेट की जा रही है।
Breaking-News-Gangsters-Who-Opened-Fire-At-Civil-Lines-Showroom-Are-Encountered-Two-Are-In-Critical-Condition-A-Bullet-Pierced-The-Turban-Of-One-Of-The-Accused