September 10, 2026 02:07:16
सिख बंदियों की रिहाई को लेकर लाडोवाल समेत 2 टोल प्लाजा फ्री, किसान और कौमी इंसाफ मोर्चा का प्रदर्शन

सिख बंदियों की रिहाई को लेकर लाडोवाल समेत 2 टोल प्लाजा फ्री, किसान और कौमी इंसाफ मोर्चा का प्रदर्शन

Jan12,2026 | Enews Team | Ludhiana

पंजाब। पंजाब में कौमी इंसाफ मोर्चा ने सिख बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर प्रदेश के सभी टोल प्लाजा पर धरना देने का ऐलान किया है। इसी के तहत मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए लुधियाना के लाडोवाल टोल और चंडीगढ़ रोड पर समराला के पास नीला टोल प्लाजा फ्री करा दिया है। जालंधर-लुधियाना के बीच गाड़ियां फ्री गुजर रहीं है। मोर्चा पदाधिकारियों का कहना है कि वो लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार सिख बंदियों को रिहा नहीं कर रही है। इसी वजह से प्रदेशभर में टोल प्लाजा फ्री करने का फैसला किया है। इस संघर्ष में कई किसान संगठन सहयोग कर रहे हैं। दावा किया कि प्रदेश के सभी टोल फ्री करा दिए गए है। उधर, संगरूर में काला झाड़ टोल प्लाजा पर किसान कौमी इंसाफ मोर्चा के समर्थन में पहुंच गए। हालांकि मोर्चे का कोई मेंबर वहां नहीं पहुंचा। इस वजह से किसानों ने टोल प्लाजा बंद नहीं किया। वहीं, कीर्ति किसान यूनियन के जिला जालंधर प्रधान संतोख सिंह संधू ने कहा कि आज के प्रदर्शन के बाद 26 जनवरी को चंडीगढ़ में भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

Two-Toll-Plazas-Including-Ladowal-Were-Declared-Free-And-Farmers-And-Qaumi-Insaaf-Morcha-Staged-A-Protest-Demanding-The-Release-Of-Sikh-Prisoners



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026