September 11, 2026 04:17:12
पंजाब में खौफनाक हादसा, नहर में कार गिरने से मां-बेटी की मौत, पति झाड़ियां पकड़कर बचा

पंजाब में खौफनाक हादसा, नहर में कार गिरने से मां-बेटी की मौत, पति झाड़ियां पकड़कर बचा

Jan12,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में कार नहर में गिर गई। इससे मां और ढाई साल की बच्ची की डूबने से मौत हो गई। वहीं, कार चला रहा पति खिड़की खुलने से बह गया। हालांकि, थोड़ी दूर जाते ही झाड़ियां हाथ में आने से वो बच गया। आवाज सुनते ही स्थानीय लोग बचाव के लिए रस्सियां लेकर नहर के किनारे पहुंचे। सबसे पहले झाड़ियों के पास मौजूद व्यक्ति को बचाया गया। इसके बाद नहर में कूदकर बच्ची और महिला को निकाला गया। इनको मलोट के अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। महिला के पति ने बताया कि आंखों में दूसरी गाड़ी की लाइट पड़ने पर वह अपनी कार से कंट्रोल खो बैठा और गाड़ी नहर में जा गिरी। व्यक्ति की पहचान साहिल खेड़ा (40) निवासी गांव आलमवाला (मोगा) के रूप में हुई है। उसके साथ उसकी पत्नी सिमरन कौर (35) और बच्ची तकदीर कौर थीं, जिनकी मौत हो गई। हादसा रविवार रात साढ़े 8 बजे हुआ।

सिरसा से लौट रहे 

साहिल की शादी हरियाणा के सिरसा में हुई थी। पूरा परिवार एक दिन पहले ही अपनी स्विफ्ट कार में सिरसा गया था। देर रात वहां से लौट रहे थे। जब वह सिरसा के मेन रोड से उतरकर अरनियांवाला से गांव आलमवाल की तरफ नहर की पटरी से जाने लगे तो ये हादसा हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना मिलते ही वे नहर की तरफ दौड़े। अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कत आई। जब तक वह पहुंचे साहिल झाड़ियां पकड़कर बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। लोगों ने रस्सी के सहारे उसे बाहर निकाला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला और उसकी ढाई साल की बेटी को कार से बाहर निकाला। दोनों को पास के अस्पताल लेकर जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार, साहिल जब कार चला रहा था तो आगे से आ रही कार की लाइट आंखों में पड़ने से गाड़ी पर कंट्रोल नहीं रहा और गाड़ी नहर में गिर गई।

Horrific-Accident-In-Punjab-Mother-And-Daughter-Die-After-Car-Falls-Into-Canal-Husband-Escapes-By-Holding-On-To-Bushes

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं