September 10, 2026 23:58:15
Aap सरपंच की हत्या करने वाले शूटर की एनकाउंटर में मौत, दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके

Aap सरपंच की हत्या करने वाले शूटर की एनकाउंटर में मौत, दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके

Jan14,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। अमृतसर में आम आदमी पार्टी के सरपंच जरमल सिंह की हत्या के मामले में अमृतसर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य शूटर सुखराज सिंह उर्फ गूंगा को एनकाउंटर में मार गिराया है। यह एनकाउंटर अमृतसर के वल्ला बाइपास इलाके में हुआ। बताया जा रहा है कि बीते दिन अमृतसर के एक रिसोर्ट में आयोजित विवाह समारोह के दौरान सरपंच जरमल सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दो आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम जानकारियां मिलीं, जिसके आधार पर मुख्य शूटर सुखराज सिंह को रिकवरी के लिए आज वल्ला इलाके में ले जाया गया। इसी दौरान पुलिस टीम पर अचानक दो बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस पर करीब छह गोलियां चलाई गईं। पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। जिसमें एक पुलिसकर्मी गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जिसे तुरंत अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि रिकवरी के दौरान पुलिस पर हमला हुआ। इसी दौरान पुलिस वाहन के अंदर बैठे शूटर सुखराज सिंह ने भी हाथापाई और फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें उसे गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल सुखराज सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि हमले में शामिल बाइक सवार आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल अमृतसर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

The-Shooter-Who-Killed-The-Aap-Sarpanch-Died-In-An-Encounter-Two-Accused-Have-Already-Been-Arrested

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं