लुधियाना। लुधियाना के कोट मंगल सिंह इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दुश्मन बताते हुए सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी कर ली। उसने घर के बाहर की तरफ ग्रिल के साथ फंदा लगाकर गली में लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली तो उसके कमरे से 2 सुसाइड नोट मिले। मृतक का नाम जुनैद अहमद है। थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक 2 बच्चों का पिता था, जिनमें बेटी रूहल (9) और बेटा केयान (4) है। पुलिस को जुनैद के पास से दो सुसाइड नोट मिले हैं। जिसमें उसने लिखा कि एक में उसने कहा कि पत्नी ने 2 लड़कों के साथ मिलकर मुझे डराया और जबरन तलाक के कागज साइन करा लिए। उसने इन्हीं तीनों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। दूसरा सुसाइड नोट उसने बच्चों के नाम छोड़ा है। जिसमें बेटी को कहा है कि उसकी मां पहले मुझे प्यार करती थी लेकिन अब जान की दुश्मन बन गई है। वह तो तुम्हें पेट में ही मार देना चाहती थी। तुम मुझे माफ कर देना। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।
Husband-Commits-Suicide-In-Ludhiana-Calling-His-Wife-His-Enemy-Hangs-Himself-In-Street-Suicide-Note-Found