लुधियाना। नगर निगम आए दिन अपने कार्यों को लेकर चर्चाओं में रहती है। पहले हीरो बेकरी को सील करके फिर खोलने का विवाद सामने आने के बाद अब शनिवार को नगर निगम द्वारा रानी झांसी रोड पर स्थित सेठी सूपर स्टोर को अवैध बताते हुए सील कर दिया। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि दो घंटे बाद ही सील खोल भी दी गई। सूत्रों के अनुसार एक बड़े राजनेता की सिफारिश आने और अधिकारियों की मिलीभगत के बाद सील खोली गई है। लेकिन अब यह मामला विवादों से घिर चुका है, क्योंकि आए दिन निगम पहले बिल्डिंग सील करता है और फिर खोल देता है। यह कार्य पिछले कई सालों से चला आ रहा है। जिसके चलते लोकल बॉडी मंत्री संजीव अरोड़ा को इस पर संज्ञान लेने की जरुरत है। दरअसल, सेठी स्टोर द्वारा निगम से पास करवाए नक्शे में बेसमेंट में पार्किंग दिखाई गई है। लेकिन असलियत में बेसमेंट में करियाना स्टोर चल रहा है और पार्किंग सड़कों पर होती है। जिससे ट्रैफिक जाम भी लगता है। जिसे देखते हुए निगम द्वारा शनिवार सुबह इस स्टोर को सील कर दिया। लेकिन स्टोर मालिक ने अपनी पहुंच का इस्तेमाल और अफसरों से सेटिंग के चलते सील खुलवा ली। नगर निगम कमिश्नर को इस पर जवाब देना चाहिए कि आखिर सील कैसे खोली गई।
The-Corporation-Sealed-The-Sethi-Store-On-Ludhiana-College-Road-And-Opened-The-Seals-Two-Hours-Later-On-The-Recommendation-Of-The-Commissioner