September 10, 2026 05:17:31
लुधियाना जिले में ऑपरेशन कॉसो दौरान पुलिस टीम पर हमला, महिला कॉन्स्टेबल घायल, वर्दी फाड़ी, मारपीट की,

लुधियाना जिले में ऑपरेशन कॉसो दौरान पुलिस टीम पर हमला, महिला कॉन्स्टेबल घायल, वर्दी फाड़ी, मारपीट की, चार अरेस्ट

Jan23,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना जिले के खन्ना के पायल थाना क्षेत्र के गांव दाऊमाजरा में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) के दौरान पुलिस टीम पर हमला किया गया। इस दौरान एक परिवार के सदस्यों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की, जिसमें एक महिला सीनियर कॉन्स्टेबल घायल हो गईं। घटना 21 जनवरी की सुबह 7 बजे हुई। पुलिस के मुताबिक, गांव दाऊमाजरा में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर CASO चलाया जा रहा था। जब पुलिस टीम एक घर की तलाशी लेने पहुंची, तो परिवार के सदस्यों ने इसका विरोध किया। आरोप है कि उन्होंने पुलिस को सरकारी ड्यूटी करने से रोका और हाथापाई शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि, इस दौरान महिला सीनियर कॉन्स्टेबल बलजिंदर कौर के साथ मारपीट की गई। हमलावरों ने उनकी वर्दी फाड़ी, घूसे मारे और पैरों से भी हमला किया। स्थिति को बेकाबू होते देख, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हालात संभालने के लिए बल प्रयोग किया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस

घटना के तुरंत बाद पायल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया। उन पर सरकारी कर्मचारी से मारपीट, महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में लाली, पूजा, सीरत और परमजीत सिंह उर्फ पम्मा को गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त, 8 से 10 अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी है। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Police-Team-Attacked-During-Operation-Coso-In-Ludhiana-District-Female-Constable-Injured-Uniform-Torn-Assaulted-Four-Arrested



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026