लुधियाना। लुधियाना में शुक्रवार को भारी बारिश के कारण शहर की सड़कों पर पानी भर गया। वहीं लोकल बॉडी विभाग के मंत्री संजीव अरोड़ा की लुधियाना रिहायश से चंद कदमों की दूरी पर अचानक सड़क धंस गई। हालांकि बारिश के कारण आवाजाई कम होने के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना की सूचना मिलते ही सड़क को रिपेयर करने के लिए निगम अफसर मौके पर पहुंच गए। लेकिन इस घटना ने निगम अफसरों के भ्रष्टाचार की पोल खोलकर रख दी है। एक तरफ संजीव अरोड़ा लोकल बॉडी मंत्री है और दूसरी तरफ उनके घर के पास ही ऐसी घटना होना कहीं न कहीं कारपोरेशन में सड़कें बनाने में बड़े घोटाले होने के संकेत दे रही है। वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार को शहर की सभी सड़कों पर भारी पानी भरा रहा। जिससे लोग परेशान होते रहे।
In-Ludhiana-A-Road-Caved-In-Near-The-Residence-Of-Local-Bodies-Minister-Sanjeev-Arora-Exposing-The-Misdeeds-Of-Municipal-Officials