September 10, 2026 01:10:43
लुधियाना के फवारा चौक के नजदीक ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों की चोरी, भरोसेमंद अकाउंटेंट ने किया हाथ

लुधियाना के फवारा चौक के नजदीक ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों की चोरी, भरोसेमंद अकाउंटेंट ने किया हाथ साफ

Jan24,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना 

लुधियाना के फवारा चौक के नजदीक ज्वेलर्स की दुकान में लाखों की चोरी, भरोसेमंद अकाउंटेंट ने किया हाथ साफ लुधियाना जिले के पॉश इलाके कॉलेज रोड स्थित फव्वारा चौक के पास एम.बी. जैन ज्वेलर्स में करोड़ों की चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। यह चोरी उक्त दुकान में तैनात एक अकाउंटेंट की ओर से बड़ी चतुराई से अंजाम दी। शोरूम के मालिक विक्रम जैन ने थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पुराने और भरोसेमंद एकाउंटेंट राम शंकर निवासी गोंडा यूपी ने दुकान में करोड़ों के सोने के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 318(4) और 306 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


 कैश बिल काट कर स्टॉक से गहने करता रहा साफ

जानकारी देते पीड़ित विक्रम जैन ने बताया कि राम शंकर उनके यहां अकाउंट्स सेल-परचेज और स्टॉक का सारा काम संभालता था। पिछले कुछ दिनों से स्टॉक में गड़बड़ी की आशंका होने पर जब 22 जनवरी को राम शंकर से रिकॉर्ड मांगा गया, तो उसने कहा कि वह अगली सुबह सारा हिसाब क्लियर कर देगा, लेकिन अगली सुबह जब शोरूम खुला, तो राम शंकर गायब था और उसका फोन भी बंद आने लगा। जब मालिक ने खुद कंप्यूटर खोलकर सेल स्टॉक की जांच की तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोपी राम शंकर ने धोखे से कई फर्जी कैश बिल काट रखे थे, जिनकी जानकारी शोरूम प्रबंधन को नहीं थी। इन फर्जी एंट्रीज के जरिए उसने स्टॉक को कागजों में तो बराबर दिखाया लेकिन असलियत में शोरूम से भारी मात्रा में सोने के गहने गायब थे।


 पूरी प्लानिंग से दिया चोरी को अंजाम पुलिस जांच 

अधिकारी सुरिंदर कुमार ने कहा आरोपी ने पूरी प्लानिंग के साथ फर्जी एंट्री डाली, ताकि किसी को शक न हो। जब मालिक की और से फिजिकल स्टॉक चेक किया गया तो सोने के गहनों का बड़ा हिस्सा गायब मिला। आरोपी के खिलाफ U/S 318(4) ,306 BNS का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है ।फिलहाल आरोपी फरार है उसकी तलाश में दबिश जारी

Crores-Of-Rupees-Stolen-From-A-Jeweler-Shop-Near-Fawara-Chowk-In-Ludhiana-Trusted-Accountant-Makes-Away-With-The-Money



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026