लुधियाना। लुधियाना के लोहारा पुल पर असलह लेकर आ रहे बदमाशों और एसटीएफ की टीम में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। टीम ने जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश के गोली लग गई। जिसके बाद उसे पकड़ लिया। जब बदमाश को सिविल अस्पताल लाया गया तो उसने वहां से भी भागने की कोशिश की। आरोपी की पहचान तरनदीप के रुप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी असलह लेकर आ रहे हैं। जिसके चलते उन्हें लोहारा पुल पर रुकने को कहा तो उन्होंने फायरिंग कर दी। पुलिस आरोपी के साथियों की भी तलाश कर रही है।
Encounter-Between-Police-And-Criminals-In-Ludhiana-One-Criminal-Shot-Attempts-To-Escape-From-Hospital