September 11, 2026 07:13:05
अकाली दल वारिस पंजाब दे नेता जसवंत चीमा पर फायरिंग, थाने में घुसकर बचाई जान, इनोवा से लौट रहे थे दोर

अकाली दल वारिस पंजाब दे नेता जसवंत चीमा पर फायरिंग, थाने में घुसकर बचाई जान, इनोवा से लौट रहे थे दोराहा

Jan25,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के दोराहा में अकाली दल वारिस पंजाब दे के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह चीमा पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। यह वारदात उस समय हुई जब चीमा लुधियाना से अपनी इनोवा गाड़ी में दोराहा लौट रहे थे। हमलावरों ने अकाली नेता की कार का पीछा किया और दोराहा गुरथली पुल के पास फायरिंग कर दी। हमलावरों ने जो गोली चलाई वो जसवंत सिंह चीमा की कार की खिड़की पर लगी। गोली चलने के बाद चीमा ने गाड़ी नहीं रोकी। चीमा गाड़ी को भगाकर सीधे दोराहा थाने पहुंच गए। उन्होंने थाना दोराहा में इस मामले की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, दोराहा के गुरथली पुल के पास बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी गाड़ी रोकने की कोशिश की। अंधेरा होने के कारण चीमा को संदिग्धों पर शक हुआ, जिसके चलते उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी और आगे बढ़ा दी। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर गोली चला दी। गोली सीधे इनोवा की खिड़की में जा लगी। गनीमत रही कि इस फायरिंग में जसवंत सिंह चीमा को कोई शारीरिक क्षति नहीं हुई।

कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल 

घटना की सूचना मिलने पर अकाली दल वारिस पंजाब दे के प्रवक्ता संदीप सिंह रुपालों भी दोराहा थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। दोराहा थाना के एसएचओ आकाश दत्त ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अज्ञात आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। एसएचओ ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया।

Akali-Dal-Leader-Jaswant-Cheema-Was-Shot-At-In-Punjab-Saved-His-Life-By-Entering-The-Police-Station-He-Was-Returning-To-Doraha-In-An-Innova



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं