September 11, 2026 04:44:09
पंजाब में पाक आतंकी शहजाद भट्‌टी का साथी अरेस्ट, हथियार बरामद, जम्मू- कश्मीर का रहने वाला, अंबाला मे

पंजाब में पाक आतंकी शहजाद भट्‌टी का साथी अरेस्ट, हथियार बरामद, जम्मू- कश्मीर का रहने वाला, अंबाला में हुए ब्लास्ट में रहा शामिल

Jan25,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने पाकिस्तान में बैठे आतंकी शहजाद भट्टी के एक करीबी साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रमन कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है। वह जम्मू के गंग्याल इलाके का रहने वाला है। वह अवैध हथियार रखने और आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामलों में आरोपी है। आरोपी के पास से 30 बोर का पिस्टल बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रमन कुमार लंबे समय से शहजाद भट्टी के संपर्क में था और उसके निर्देश पर काम कर रहा था। जांच के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह गंग्याल में मीट की दुकान चलाता है और स्थानीय झगड़ों में शामिल रहता था। उसका शुरुआती संपर्क शहजाद भट्टी से इंस्टाग्राम के जरिए हुआ था, जिसके बाद दोनों लगातार संपर्क में रहे। भट्टी ने अपने एक ऑपरेटिव के माध्यम से आरोपी को यह पिस्तौल उपलब्ध कराई थी। आरोपी को अभी अपना टारगेट नहीं बताया गया था, लेकिन आगे की जानकारी मिलने वाली थी।


अंबाला थाने पर हमले में शामिल रहा 

पंजाब पुलिस ने FIR नंबर 13 जो कि 10 दिसंबर 2025 दर्ज की थी। उसमें आर्म्स एक्ट और BNS की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। रमन कुमार को कुछ दिन पहले अंबाला पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जहां वह अंबाला में पुलिस स्टेशन पर हुए ब्लास्ट मामले में शामिल था। उसके बाद पंजाब पुलिस उसे वारंट पर लेकर आई थी। यह ब्लास्ट भी शहजाद भट्टी के निर्देश पर किया गया था, जिसमें रमन ने हमलावरों को आर्थिक मदद पहुंचाई थी। अंबाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर उसे पंजाब लाया गया और अदालत में पेश किया गया। SSOC के AIG दीपक पारिख ने बताया कि रमन कुमार की गिरफ्तारी से शहजाद भट्टी के नेटवर्क में एक महत्वपूर्ण कड़ी टूट गई है। यह पाकिस्तान से संचालित क्रॉस-बॉर्डर आतंकी मॉड्यूल को बड़ा झटका है, खासकर पंजाब में उसके ऑपरेशनल और लॉजिस्टिक नेटवर्क को। वहीं, शहजाद भट्टी के बाकी साथियों, मॉड्यूल्स और सपोर्ट सिस्टम को पूरी तरह खत्म करने के लिए कार्रवाई तेज की जाएगी।

Pak-Terrorist-Shahzad-Bhattis-Associate-Arrested-In-Punjab-Weapons-Recovered-A-Resident-Of-Jammu-And-Kashmir-Involved-In-The-Ambala-Blast



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं