लुधियाना। लुधियाना के नामी होटल मालिक पर नगर निगम की और से एक मामला दर्ज करवाया है। उक्त होटल मालिक पर निगम की रोक के बावजूद सराभा नगर के एच ब्लॉक के रिहायशी एरिया में अवैध तरीके से होटल बना डाला गया। जिसके चलते निगम के एडिशनल कमिश्नर परमदीप सिंह खैरा की और से इस संबंधी पुलिस को शिकायत दी गई। जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने अज्ञात होटल मालिक पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक नगर निगम अफसरों का कहना है कि उनकी तरफ से सराभा नगर के एच ब्लॉक में होटल निर्माण के दौरान मालिक रोका गया था। क्योंकि वह रिहायशी एरिया है और वहां होटल नहीं बन सकता था। जिसके बावजूद होटल मालिक ने निर्माण किया। इसी वजह से उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी मालिक की तलाश में रेड कर रही है।
Breaking-News-Case-Filed-Against-Renowned-Hotel-Owner-In-Ludhiana-For-Illegally-Building-Hotel-In-Sarabha-Nagar-Despite-Corporations-Ban