September 10, 2026 01:35:29
ब्रेकिंग न्यूज़ - लुधियाना में दो दिन से लापता महिला की तालाब से मिली लाश

ब्रेकिंग न्यूज़ - लुधियाना में दो दिन से लापता महिला की तालाब से मिली लाश

Jan30,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के खन्ना के चकोही गांव में दो दिन से लापता एक महिला की लाश तालाब से बरामद हुई है। सुबह के समय कुछ ग्रामीणों ने तालाब में शव को तैरते हुए देखा, जिसके बाद गांव में यह खबर फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना खन्ना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक महिला की पहचान चकोही गांव की निवासी के रूप में की जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला पिछले दो से तीन दिनों से लापता थी और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शव मिलने की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को तालाब से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला की मौत किन कारणों से हुई है, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Breaking-News-Body-Of-Woman-Missing-For-Two-Days-Found-In-Pond-In-Ludhiana

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026