September 10, 2026 01:36:10
लुधियाना में एसएमओ और क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार, ऑडिट के नाम पर चला रहे थे रिश्वत का धंधा

लुधियाना में एसएमओ और क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार, ऑडिट के नाम पर चला रहे थे रिश्वत का धंधा

Jan30,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के सिधवां बेट स्थित सरकारी अस्पताल में ऑडिट के नाम पर रिश्वत का धंधा कर रही एसएमओ और उसके क्लर्क को विजिलेंस ने रेड कर गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, सिधवां बेट अस्पताल की एसएमओ हरकीरत गिल पर आरोप है कि उन्होंने अस्पताल के अधीन आने वाली लगभग 25 डिस्पेंसरियों में तैनात करीब 125 कर्मचारियों से ऑडिट के नाम पर अवैध वसूली शुरू कर रखी थी। बताया जा रहा है कि इस अवैध वसूली से परेशान एक कर्मचारी ने गांव के सरपंच पति बलकार सिंह से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद यह मामला आम आदमी पार्टी के नेता केएस कंग तक पहुंचा। कंग ने इसे गंभीर मानते हुए विजिलेंस विभाग को सूचना दी। विजिलेंस ने एक कर्मी को रिश्वत की पेमेंट देकर भेजा। उक्त पेमेंट उसने सहायक क्लर्क सतविंदर सिंह को दी। सतविंदर ने पेमेंट आगे एसएमओ हरकीरत गिल को दी। जिसके बाद टीम ने रेड कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Ludhiana-Smo-And-Clerk-Arrested-For-Taking-Bribe-Running-Bribery-Racket-In-The-Name-Of-Audit

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026