September 11, 2026 08:22:15
पटियाला पुलिस ऑडियो केस की जांच चंडीगढ़ Cfsl में होगी, हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा किया, पुलिस को

पटियाला पुलिस ऑडियो केस की जांच चंडीगढ़ Cfsl में होगी, हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा किया, पुलिस को करनी होगी कार्रवाई

Feb4,2026 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब की पटियाला पुलिस की कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनाव से पहले वायरल हुई थी। इस मामले की आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया। साथ ही साफ किया कि इस वायरल ऑडियो की जांच CFSL (केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला) चंडीगढ़ में होगी। साथ ही पुलिस को इस मामले में एक्शन करना होगा। हालांकि इससे पहले अकाली दल ने पुलिस के दावों पर सवाल उठाए थे। अकाली दल ने कहा था कि पुलिस ने इसे फेक करार दे दिया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि उन्होंने किस लैब या एजेंसी से इसकी जांच कराई है। बता दें कि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने एक कॉल रिकॉर्डिंग अपने अकाउंट से पोस्ट की थी। सुखबीर बादल ने दावा किया था कि यह कॉल रिकॉर्डिंग पटियाला पुलिस की कॉन्फ्रेंस कॉल पर हुई मीटिंग की है, जिसमें पटियाला के SSP वरुण शर्मा DSP को अकाली उम्मीदवारों के साथ नामांकन के वक्त धक्केशाही करने के लिए कह रहे हैं। रिकॉर्डिंग में SSP पुलिस अधिकारियों से कहते हुए सुने जा रहे हैं कि नामांकन पत्र छीनना, फाड़ना या जो भी करना हो, उम्मीदवारों के घर, गांव या रास्ते में करो। नामांकन केंद्रों में इस तरह की कोई हरकत नहीं होनी चाहिए। हालांकि उस समय पटियाला पुलिस ने इसे AI से बनाया गया फेक वीडियो कहकर खारिज कर दिया था।

The-Patiala-Police-Audio-Case-Will-Be-Investigated-At-The-Chandigarh-Cfsl-The-High-Court-Disposed-Of-The-Petition-And-The-Police-Will-Have-To-Take-Action-



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं