September 11, 2026 05:13:08
Breaking News - पंजाब में लॉ कॉलेज के क्लासरूम में स्टूडेंट लड़की को स्टूडेंट युवक ने गोली मार की हत

Breaking News - पंजाब में लॉ कॉलेज के क्लासरूम में स्टूडेंट लड़की को स्टूडेंट युवक ने गोली मार की हत्या, खुद को भी शूट किया

Feb9,2026 | | Punjab

पंजाब। पंजाब के तरनतारन स्थित लॉ कॉलेज में आज छात्र ने क्लासरूम में घुसकर छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर वहीं पर सुसाइड कर लिया। कत्ल और सुसाइड की वारदात के बाद क्लासरूम में हड़कंप मच गया। मृतक छात्रा संदीप कौर (20) है, वह लॉ कॉलेज में फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। वहीं आरोपी छात्रा तरनतारन का अभिराज सिंह है, वह भी छात्रा के साथ पढ़ता था। पुलिस ने पूरे लॉ कॉलेज को सील कर दिया है, पुलिस मर्डर के कारणों की जांच कर रही है। वहीं लड़की की मां ने आरोप लगाया कि कॉलेज से उन्हें कहा गया कि छोटा सा झगड़ा हुआ और उनकी बेटी को चोट लगी है। वह कॉलेज पहुंचे तो बेटी मरी पड़ी थी। पुलिस के मुताबिक अभी घटना के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। शुरुआती तौर पर इसे एकतरफा प्यार से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस को शक है कि युवक ने वेलेंटाइन वीक में 8 फरवरी को छात्रा को प्रपोज किया था लेकिन उसने इनकार कर दिया। जब छात्रा राजी नहीं हुई तो छात्र ने ये कदम उठाया।


जानिए, भरे क्लासरूम में छात्र ने छात्रा का कत्ल कैसे किया

कत्ल से जुड़ा कॉलेज के क्लासरूम का CCTV फुटेज सामने आया है। यह फुटेज सुबह करीब 9 बजे का है। तब क्लास में पढ़ाई स्टार्ट नहीं हुई थी। सभी स्टूडेंट क्लास में ही घूम रहे थे। इसी दौरान आरोपी छात्र हाथ में पिस्टल लिए क्लासरूम में दाखिल हुआ। वह सीधे आगे आया। वहां पर संदीप कौर अपनी सहेली के साथ बैंच पर बैठी हुई थी। आरोपी ने थोड़ी देर उससे बहस की। इसके बाद उसने पिस्टल तानी और छात्रा के सिर से सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही छात्रा धड़ाम से नीचे गिर पड़ी। यह देख उसके साथ खड़ी सहेली भी हक्की-बक्की रह गई। वह संदीप कौर की तरफ झुकती, इससे पहले युवक ने दोबारा पिस्टल लोड कर ली। बिल्कुल बगल में ही उसने अपने सिर से सटाकर खुद को गोली मार ली। जिससे वह भी नीचे गिर पड़ा। इसके बाद छात्रा ने पहले संदीप कौर को उठाने की कोशिश की लेकिन पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारने की वजह से उसका ब्रेन फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। यह देखकर वह बाहर की तरफ भागी और कॉलेज मैनेजमेंट को बताने के लिए पहुंची। इसी दौरान बाकी छात्र-छात्राएं भी वहां आ गईं। जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

A-Young-Man-Shot-Dead-A-Female-Student-In-A-Punjab-Law-College-Classroom-And-Also-Shot-Himself



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं