September 11, 2026 04:16:11
सांसद अमृतपाल की याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस, हाईकोर्ट ने दिया 10 दिन का टाइम, बजट सेशन के लिए पै

सांसद अमृतपाल की याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस, हाईकोर्ट ने दिया 10 दिन का टाइम, बजट सेशन के लिए पैरोल न देने को चुनौती दी

Feb11,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के खडूर साहिब के सासंद अमृतपाल सिंह ने बजट सत्र में शामिल होने के लिए अस्थाई पैरोल न देने के मामले में फिर से पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की शरण ली है। इस मामले में हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर 10 दिनों के अंदर जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने अमृतपाल के वकील से पूछा कि पैरोल किस आधार पर ठुकराई गई। इस पर वकील ने हाईकोर्ट को बताया कि, सरकार ने पंजाब की सुरक्षा को खतरा बताया है, लेकिन कोई स्पष्ट कारण नहीं दिया। वकील ने यह भी कहा कि एक अन्य सांसद पर एनएसए के गंभीर आरोप हैं, फिर भी उन्हें संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने की अनुमति दी गई है। इसलिए अमृतपाल सिंह को भी बजट सत्र में शामिल होने की इजाजत मिलनी चाहिए। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार के वकील ने लोकसभा स्पीकर का एक पत्र भी अदालत में पेश किया। जिसमें कहा गया है कि अमृतसर की पैरोल के बारे में सिर्फ स्थानीय अथॉरिटी ही फैसला ले सकती है। स्पीकर की इस मामले में कोई भूमिका नहीं है।

Punjab-High-Court-Issues-Notice-To-Mp-Amritpal-On-Petition-Challenging-Denial-Of-Parole-For-Budget-Session

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं