लुधियाना। ओवरलोड और भारी वाहनो के कारण पिछले तीन दिन से लगातार शहर में कई हादसे हो चुके है। इसी तरह भारत नगर चौक पर आज उस समय चीख-पुकार मच गई, जब ऊपर बन रहे एलिवेटेड पुल से अचानक गेहूं की भारी-भरकम बोरियां नीचे गिरनी शुरू हो गईं। इस हादसे की चपेट में नीचे से गुजर रही दो कारें और सड़क किनारे की दुकानें आ गईं। गनीमत रही कि कार सवारों की जान बच गई हालांकि उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक ऊपर पुल से गुजर रहा एक ट्रक ओवरलोड था। अचानक ट्रक से गेहूं की बोरियां नीचे गिरने लगीं। बताया जा रहा है कि एक-एक बोरी का वजन करीब 50-50 किलोग्राम था। इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण बोरियों का बेट इतना ज्यादा था कि नीचे खड़ी और गुजर रही कारों की छतें दब गईं और दरवाजे तक टूट गए। जिसमे एक कार स्विफ्ट और दूसरी होंडा सिटी कार थी इसमें दुखान के बाहर खड़ा बाइक भी चपेट मे आ गया।
Breaking-News-Traffic-Police-Negligence-Causes-Another-Accident-In-Ludhiana-Overloaded-Trucks-Sacks-Fall-From-Elevated-Road-Several-Cars-And-Shops-Parked-Below-The-Bridge-Are-Affected